एक बार फिर खाकी हुई फिर शर्मसार | #TEJASTODAY

जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की BJP सरकार के शासन में खाकी फिर शर्मसार हुई है। प्रतापगढ़ में पुलिस पर एक महिला को घर में घुसकर लात-घूंसों से पीटने का आरोप लगा है। घटना से जुड़े वायरल वीडियो में तीन से चार पुलिस कर्मचारी महिला को पकड़ कर हड़काते और पीटते नजर आ रहे थे। हैरत की बात है कि वाकये के दौरान घर में छोटे बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी, पर फिर भी पुलिस महिला पर डंडे से वार करता रहा। पुलिस को महिला की चीख और मासूम के आंसुओं पर जरा भी तरस न आया।
प्रतापगढ़: खाकी की शर्मनाक करतूत
दरोगा वीरेंद्र त्रिपाठी व दो महिला सिपाहियों ने घर में घुसकर महिला को लात-घूसों से पीटा
बच्चे रोते-बिलखते रहे, पर वर्दी के नशे में चूर पुलिसकर्मी महिला को पीटते रहे
रानीगंज कोतवाली के भागीपुर गांव का मामला@Uppolice pic.twitter.com/pmJhZk4sBN
— Suraj Shukla (@Suraj_Shuklaa) October 18, 2020
यह मामला राजीगंज कोतवाली के भागीपुर गांव का है जहां इस शर्मनाक करतूत में दारोगा वीरेंद्र त्रिपाठी के साथ दो महिला सिपाही भी शामिल थीं। इन्होंने ही महिला के घर में घुसकर उसे मारा-पीटा। बच्चे रोते रहे, मगर वे न माने और पीटते रहे। हालांकि, ‘The Quint’ की रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से कहा गया कि महिला ने महिला पुलिस कॉन्सटेबल से मारपीट की थी। जिस महिला की पिटाई की गई, वह फातिमा बानो हैं और वह भागीपुर गांव निवासी हैं। परिजन इस मसले को लेकर करीब 18 किमी दूर जिला पुलिस मुख्यालय भी गए पर उनकी सुनवाई न हुई।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही प्ले स्टोर या इस लिंक पर क्लिक कर tejastoday.com Apps इंस्टॉल करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tejastoday.news
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें







