अल्पसंख्यकों के पिछड़ेपन का कारण शिक्षा से दूरी: डॉ तारिक़ शैख़ | #TEJASTODAY

जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम बैरकडीह में एक शाम गंगा जमुनी तहजीब के नाम मुशायरा हुआ जिसमें मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे दुर्गा प्रताप सिंह प्रतापगढ़ और सरपरस्ती डॉ. आफताब मुजाहिद आज़मी तथा संचालन साकिब आज़मी ने किया। अंतरराष्ट्रीय शायर जावेद सुल्तानपुरी के नाम ये मुशयर हुआ। जिसमें लगभग दर्जनों शायरों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमे यदिर, असमी, रफ़ीक़ फूलपुरी, आफताब मुजाहिद मुशायरे के कन्वेनर उभरते हुए नवजवान शायर ज़्यादा आज़मी उपस्थित रहे।
मुशायरे की सदारत कर रहे डॉ. तारिक़ बदरूद्दीन शेख प्रख्यात समाज सेवी हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक डायरेक्टर सिटी नर्सिंग होम ने अपने सदरती खुतबे में मजमे को खेताब करते हुए नवजवान नस्लो में शिक्षा पर ज़ोर देते हुए कहा कि इंसानी जिंदगी बिना शिक्षा के अंधेरी व अधूरी है।
शिक्षा से वंचित इंसान हमेशा खुद को नर्वस महसूस करता है इसलिए आप लोग अपने बच्चों के शिक्षा पर ध्यान दे। उन्होंने नीट परीक्षा में पास हुए प्रदेश के व जनपद के सभी छात्र छात्राओं को मुबारकबाद पेश की और उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में हम सब शिक्षा पर विशेष ध्यान देंगे। सम्मेलन के समापन पर कन्वेनर ने सभी मेहमानों का व सभी कवियों का आभार व्यक्त किया।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही प्ले स्टोर या इस लिंक पर क्लिक कर tejastoday.com Apps इंस्टॉल करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tejastoday.news
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें








