HomeJaunpurसड़क हादसे में वृद्ध की मौत | #TejasToday

सड़क हादसे में वृद्ध की मौत | #TejasToday

सड़क हादसे में वृद्ध की मौत | #TejasToday

यूसुफ खान खेतासराय, जौनपुर। कस्बे के कोहरौटी मोहल्ला निवासी एक महिला बीमा अभिकर्ता की मंगलवार को अम्बेडकर नगर में एक सड़क हादसे में मौत हो गयी। परिवारजनों ने मृतक को अम्बेडकर नगर से लेकर वाराणसी तक जान बचाने का प्रयास किया लेकिन मायूसी हाथ आयी। जानकारी के अनुसार कोहरौटी मोहल्ला निवासी कामता प्रसाद उर्फ बड़कऊ प्रजापति की 53 वर्षीय पत्नी सुमित्रा प्रजापती शाहगंज तहसील के एलआईसी में अभिकर्ता और खेतासराय डाकघर में पोस्ट ऑफिस एजेंट का काम करती थी। मंगलवार की सुबह वह अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से अम्बेडकर नगर ज़िले में मार्च क्लोजिंग के लिये काम से जा गई थी। अम्बेडकरनगर में ही सड़क पर सामने कुत्ता आ जाने पर बाइक टकरा कर गिर गयी। जिसमें सुमित्रा के सिर में गंभीर चोट आने से उनकी हालत नाजुक हो गयी। स्थानीय लोगों की मदद से अम्बेडकरनगर के एक सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों को जानकारी होने पर वे भी खेतासराय से अम्बेडकरनगर पहुंचे। वहां से उन्हें वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां शाम को उनकी मौत हो गई। सुमित्रा का पति गोला बाजार में एक किराने की दुकान पर नोकरी करता हैं।

तेजस टूडे ब्यूरो
विशाल रस्तोगी
मिश्रिख, सीतापुर। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर मिश्रिख सीतापुर कोतवाली क्षेत्र के जयपुर में सड़क पार करते समय सीतापुर की तरफ से तेज रफ्तार आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगते ही 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बताते चलें सीतापुर हरदोई राजमार्ग पर जयपुर के पास विश्राम 70 वर्षीय पुत्र गयादीन निवासी जयपुर सड़क पार कर रहे थे तभी सीतापुर की तरफ से आ रही बाइक ने टक्क्र मार दी जिसमें उनकी मौके पर ही मोत् हो गयी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

Must Read