Homeहरदोईसंचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें...

संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम

संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम

अमित त्रिवेदी
हरदोई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में 3 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के संबंध में अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान को लेकर ग्राम प्रधानों, वार्ड सदस्यों के उन्मुखीकरण कार्य को जल्द पूर्ण किया जाए। पिछले उन्मुखीकरण कार्यक्रम में अनुपस्थित प्रधानों का अलग से कार्यक्रम निर्धारित किया जाए। समस्त विभाग अपने दायित्वों का ससमय निर्वहन सुनिश्चित करें। प्रत्येक विभाग का एक नोडल बनाया जाए। नगरीय क्षेत्रों में फॉगिंग करायी जाए। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में झाड़ियों की कटाई करायी जाए। आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य मे कोई लापरवाही न की जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहिताश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read