HomeJaunpurसंघर्ष सेवा समिति के कार्यालय का हुआ शुभारम्भ

संघर्ष सेवा समिति के कार्यालय का हुआ शुभारम्भ

संघर्ष सेवा समिति के कार्यालय का हुआ शुभारम्भ

मुकेश तिवारी
झांसी। गरीबों, जरूरतमंदों तथा असहायों की मदद के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करने वाली संघर्ष सेवा समिति ने अब विधिवत अपना कार्यालय भी शुरू कर दिया है। झोकन बाग स्थित एसएम टावर में इस कार्यालय का भव्य शुभारंभ यशोवर्धन गुप्त तथा सुरेंद्र सिंह ने संयुक्त रुप से वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच फीता काटकर किया।

उन्होंने संघर्ष सेवा समिति द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए अपेक्षा किया कि समिति समाज के जरूरतमंदों, गरीबों तथा असहायों की इसी तरह से निरंतर मदद का सिलसिला जारी रखेगी। उन्होंने अपनी ओर से समिति को हर संभव सहयोग करने का भी आश्वासन दिया। अतिथियों ने कहा कि किसी की भी आंख से आंसू पोंछना मनुष्य का सबसे बड़ा पुण्य कार्य होता है और प्रसन्नता की बात यह है कि समिति इस दिशा में लगातार काम कर रही है। जरूरतमंदों को मदद करना ईश्वर की पूजा करने के बराबर है।

समिति के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ समाजसेवी संदीप सरावगी ने उद्घाटन अवसर पर शामिल हुए शहर के तमाम गणमान्य नागरिकों, तमाम वर्गों के प्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों का आभार जताते हुए कहा कि सभी के सहयोग के बिना कोई भी कार्य नहीं किया जा सकता। समिति जो भी कार्य कर रही है, वह एक पवित्र उद्देश्य को लेकर कर रही है। हमारा उद्देश्य ही यही है कि प्रत्येक गरीब तथा जरूरतमंदों की मदद हो सके। हमारा मानना है कि जो लोग भी इस दिशा में काम करते हैं, ईश्वर उनकी खुद-ब-खुद मदद करता है। उन्होंने अब तक समिति को सभी वर्गों तथा मीडिया कर्मियों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी समिति को इसी प्रकार का सहयोग मिलता रहेगा, ताकि समिति समाज सेवा के क्षेत्र में अपना यह संभव योगदान दे सकें। आने वाले समय में 1100 युवतियों तथा महिलाओं को बीमा पॉलिसी प्रदान करना अब तक समिति की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक होगी।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read