HomeLucknowप्रबंधक अवधेश सिंह ने लता मंगेशकर के चित्र का किया अनावरण

प्रबंधक अवधेश सिंह ने लता मंगेशकर के चित्र का किया अनावरण

प्रबंधक अवधेश सिंह ने लता मंगेशकर के चित्र का किया अनावरण

आरएल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ मॉडल पब्लिक इंटर कालेज सूर्य नगर राजाजीपुरम में प्रबंधक अवधेश सिंह ने लता मंगेशकर के चित्र का अनावरण किया। बच्चों ने लता जी के गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

लता जी के गीतों को सुनकर श्रोतागण झूम उठे अभिभावकों ने बच्चों की प्रशंसा की अतिथियों ने पारितोषिक देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अभिभावकों और माताओं को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों को परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण किया गया।

मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित सपा छात्रसभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी की उत्तर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी पूजा शुक्ला, विद्यालय प्रबंधक अवधेश सिंह, विद्यालय के चेयरमैन एवं मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव डा. अमित सिंह, सीबीएसई बोर्ड बाराबंकी जिले के कोआर्डिनेटर आरपी सिंह, पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक एवं प्राचार्य महावीर प्रसाद महिला महाविद्यालय सूर्य नगर राजाजीपुरम के प्रोफेसर बीबी सिंह, प्रिंसिपल श्रीमती वेनिका शर्मा ने छात्र-छात्राओं एवं उनकी माताओं एवं अभिभावकों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सैकड़ों अभिभावक एवं समाजसेवी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read