HomeTrendingमापी के दौरान कछवां पुलिस से कब्जाधारियों ने की बदसलूकी

मापी के दौरान कछवां पुलिस से कब्जाधारियों ने की बदसलूकी

मापी के दौरान कछवां पुलिस से कब्जाधारियों ने की बदसलूकी

जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। बीते 20 अगस्त को सिविल कोर्ट मिर्जापुर के डिग्री आदेश के अनुपालन में सतीश चंद्र पुत्र स्व. प्रभु नारायण वगैरह निवासीगण मौजा महामलपुर परगना कसवार, तहसील सदर, थाना कछुआ, जनपद मिर्जापुर के प्रार्थना पत्र पर द्वारा अंतर्गत धारा 24 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2016 के अंतर्गत आराजी नंबर 1434 रकबा 0.3790 हेक्टेयर व आराजी नंबर 1436 रकबा 0.1400 हेक्टेयर के मय फोर्स के साथ स्थाई सीमांकन के लिए उप जिला अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट चंद्रभानु सिंह द्वारा 9 अगस्त 2023 को मापी का आदेश दिया गया था। उक्त के अनुपालन में हल्का लेखपाल, हल्का राजस्व निरीक्षक, थाना कछवां की पुलिस विवादित स्थान महामलपुर पहुंची जैसे ही स्थाई सीमांकन का मापी विधि सम्मत तरीके से शुरू की गई अवैध कब्जाधारियों द्वारा उक्त मापी का विरोध विधि विरुद्ध तरीके से की जाने लगी तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के साथ-साथ राजस्व के लोगों व पुलिस के साथ दुर्व्यवहार अवैध कब्जाधारियों द्वारा किया जाने लगा जिस पर पुलिस सूझ—बूझ का परिचय दिए जाने के साथ बड़ी जातीय घटना को होने से बचा लिया किंतु चंद्र प्रकाश वगैरह द्वारा रवि पुत्र स्व जोखन,रमेश व भोला पुत्रगण राम अभिलाख, रामदुलार पुत्र रघुनाथ,रामउजागर पुत्र वसिकाल, छोटई पुत्र जोखन, शंभू पुत्र बुद्धू, अशोक पुत्र नाथू, छोटे पुत्र जुड़ावन, संतोष पुत्र रमेश, बिंदु पत्नी छोटई, राजकुमार पुत्र कैलाश, नागेंद्र पुत्र श्रीनाथ सहित काफी लोगों के विरुद्ध पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया है। घटना की वीडियो भी जिसमें साफ-साफ दिख रहा है कि कब्जाधारियों ने दरोगा व पुलिस के साथ कितनी बदसलूकी की है, फिर भी प्रशासन के लोग मौन है जबकि योगी सरकार में प्रदर्शनकारी, कब्जाधारियों, भू–माफियाओं व विधि विरुद्ध कार्य करने वालों से कार्रवाई करने का दावा किया जाता है। जब योगी सरकार में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनमानस को क्या सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read