Homeचंदौलीतहसील सभागार में अधिवक्ताओं को दिलायी गयी शपथ

तहसील सभागार में अधिवक्ताओं को दिलायी गयी शपथ

तहसील सभागार में अधिवक्ताओं को दिलायी गयी शपथ

दीपक कुमार
सकलडीहा, चन्दौली। स्थानीय तहसील सभागार में नवनियुक्त अधिवक्ताओं का आज तहसील सभागार में वरिष्ठ अधिवक्ता व सकलडीहा एसडीएम मनोज पाठक के सानिध्य में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता पूर्व बार अध्यक्ष नितिन तिवारी द्वारा की गई। सर्वप्रथमव मंचासीन अधिवक्ताओं का अपने समकक्ष अधिवक्ताओं द्वारा माल्यार्पण के साथ स्वागत का कार्य किया गया।

आज नवनियुक्त अधिवक्ताओं का शपथ ग्रहण समारोह था इसके कारण पूरा तहसील सभागार अधिवक्ताओं से खचाखच भरा पड़ा रहा। इसके पश्चात अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष ,महामंत्री, संगठन मंत्री के साथ अन्य पदों पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को गोपनीयता व पारदर्शिता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता गुलाब सिंह, अजय कुमार सिंह, पंकज सिंह, नितिन तिवारी, श्रीकांत राय, अंगद कुशवाहा, युवा संघर्ष मोर्चा संयोजक शैलेंद्र पांडे, मनोज पांडे, रमाशंकर खरवार, विजय कुमार, लल्लन यादव आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read