सीएचसी पुआरी कला के ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी
अस्पताल में 7 डायरिया व बुखार के मरीज भर्ती
जितेंद्र सिंह चौधरी
हरहुआ, वाराणसी। विकास खंड हरहुआ में ठंड एवं गलन का इस कदर प्रभाव पड़ा है कि कई लोग इसकी चपेट में आकर बीमार पड़ गए हैं। वहीं कुछ जहां भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं तो कुछ लोग दवा लेकर घर पर इलाज कर रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ0 दीपकेश्वर से जब इस बाबत जानकारी ली गई तो बताया कि ठंड व गलन से सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, डायरिया व चमड़ी रोग से अधिकतर ग्रामीण प्रभावित हैं। ओपीडी में बुधवार को 101 रोगियों का इलाज किया गया जिन्हें निःशुल्क दवाएं मुहैया कराई गई। जनरल फिजिशियन डॉ0 संजीव, डॉ0 रंगुल व फार्मासिस्ट अनुराग तिवारी व अरविंद का सहयोग चल रहा है।
डॉ0 दीपकेश्वर ने मरीजों को विशेष सावधानी जैसे ठंड से बचे, गरम पेय पदार्थ व भोजन ही करें, बीमारी अवस्था में उबला हुआ पानी व काढ़ा का प्रयोग करें। अस्पताल में इस समय कुल 7 मरीज भर्ती है जिसमे 4 पुरुष व 3 महिलाएं शामिल हैं। ऑक्सीजन प्लांट अब तक चालू न होने पर कहा कि यह उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। वैसे ऑक्सीजन की जरूरत पर 30 कन्संट्रेटर अस्पताल में उपलब्ध है। प्रसव की सुविधाएं उपलब्ध है जिसके लिए 24 घण्टे एम्बुलेंस सुविधा मौजूद है। वहीं जिला प्रधान संघ के जिला महामंत्री मधुवन यादव व प्रधान प्रतिनिधि पुआरी कला नीलू पटेल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय के प्रयास से सीएचसी से बेहतर सेवाएं जनता को मिल रही हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











