HomeGorakhpurअब किसानों को मिलेगा मृतक ऋण मोचन योजना का लाभ

अब किसानों को मिलेगा मृतक ऋण मोचन योजना का लाभ

अब किसानों को मिलेगा मृतक ऋण मोचन योजना का लाभ

अजय जायसवाल
भटहट, गोरखपुर। अब किसानों को मृतक ऋण मोचन योजना का भरपूर लाभ मिलेगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि० के सभापति संतराज यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। बताते चलें कि श्री संतराज यादव सहकारी ग्राम विकास बैंक लि० के सभापति के पद पर कई वर्षों से अपनी सेवा देते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि० प्रधान कार्यालय लखनऊ के संचालक मण्डल के माध्यम से बैंक के ऐसे ऋणी सदस्य जिनके द्वारा बैंक से लिए गए ऋण की पूर्ण अदायगी किए बिना मृत्यु हो गई हो। ऐसे मृतक ऋणी सदस्यों के वरिसानो हित धारकों को ऋण अदा करने में एक बड़ी राहत दी गई है जिसका फायदा सीधा उन किसानों को मिलेगा जो मृतक ऋण मोचन योजना के अंतर्गत आते हैं। बताना यह भी जरूरी है कि सभापति के रूप में बैंक की प्रबन्ध समिति की बैठक में इस आशय का अनुरोध उत्तर प्रदेश शासन से किया गया कि जिन कृषकों की मृत्यु ऋण अदा किए बिना ही हो गई है, उनके परिजनों को ऋण जमा करने में ब्याज की छूट प्रदान की जाय जिससे सम्बंधित कृषिकों को आर्थिक छूट के लाभ के साथ बैंक का भावनात्मक समर्थन भी प्राप्त हो सके। बड़ी खुशी की बात है कि इस अनुरोध को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर द्वारा सहर्ष स्वीकार किया गया है। यह योजना 30 सितम्बर से 31 दिसम्बर तक लागू रहेगी जिसका फायदा सीधे किसानों को मिलेगा। इसका ब्योरा इस प्रकार है— 31 मार्च 2003 तक तथा इससे पूर्व लिए गये ऋण पर ब्याज में 100 प्रतिशत की छूट 1 अप्रैल 2003 से 31 मार्च 2013 तक लिए ऋण पर ब्याज में (75 प्रतिशत) की छूट तथा 1अप्रैल 2013 से 31 मार्च 2023 तक लिए गए ऋण पर ब्याज में (50 प्रतिशत) की छूट दी जाएगी। यह योजना सम्पर्ण उत्तर प्रदेश के बैंक की समस्त शाखाओं में लागू है जिसका लाभ किसान उठा सकते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read