दवा मिलते ही युद्ध स्तर पर किया जा रहा दवा का छिड़काव व फॉगिंग
नपं महराजगंज में सफाई के साथ हो रहा दवा का छिड़काव व फॉगिंग
राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। डिप्टी सीएमओ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया व कस्बा में हुई लगातार मौतों का ऑडिट करने पहुंचे थे तभी विरोध का सामना करना पड़ा। इसकी शिकायत के बाद दवा मिलते ही युद्ध स्तर पर नगर पंचायत महराजगंज के सभी वार्डों में साफ सफाई के साथ ही दवा का छिड़काव व फॉगिंग युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। कस्बा के सभी वार्डों की छोटी—छोटी गलियों में भी दवा का छिड़काव व फॉगिंग काफी तेजी से किया जा रहा है जिससे पनप रही बीमारियों से लोगों को काफी राहत मिलेगी। डेंगू व बुखार से काफी मरीज निकलकर सामने आ रहे हैं। अस्पताल में काफी संख्या में मरीजों की लाइन लगी हुई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















