जिलाधिकारी के इस आदेश का पालन न करना पड़ सकता है महंगा | #TEJASTODAY
963187
जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में काफी संख्या में लोग विदेशों से हवाई जहाज से आ रहे हैं जो अपने घरों में रह रहे हैं। जबकि शासन के आदेशानुसार हवाई जहाज से आने वालों को 14 दिन क्वारेंटाइन में रहना है जिसमें प्रथम सात दिन संस्थागत क्वॉरेंटाइन के अंतर्गत प्रशासन द्वारा चयनित होटल तथा सात दिन अपने घर में क्वॉरेंटाइन में रहना है।
जिला प्रशासन द्वारा हवाई जहाज से आने वालों के लिये होटल रघुवंशी तथा होटल वरुण को चयनित किया गया है। इस जनपद में हवाई जहाज से अब तक कुल 426 लोग आए हैं। विगत सात दिनों में कुल 35 लोग आए हैं जिसमें सिर्फ आठ लोग होटल में रह रहे हैं तथा 27 लोग अपने घर पर रह रहे हैं। जो लोग अपने घर पर रह रहे हैं, उनसे अपील है कि वे लोग होटल में चले जाए अन्यथा उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।