HomeLucknowजीवन में कोई भी चुनौती खतरा नहीं, अवसर है: ब्रिगेडियर यशपाल

जीवन में कोई भी चुनौती खतरा नहीं, अवसर है: ब्रिगेडियर यशपाल

जीवन में कोई भी चुनौती खतरा नहीं, अवसर है: ब्रिगेडियर यशपाल

आरएल पाण्डेय
लखनऊ। सेल्फ अवेयरनेस और पर्सनालिटी डेवलपमेंट, यह दोनों पहलू आपस में खास समन्वय रखते हैं। यह बात जीएसएम डिफेंस एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर ब्रिगेडियर यशपाल सिंह ने भेंटवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि आप अपनी पर्सनालिटी में तभी सुधार कर सकते हैं, जब आपने खुद का सेल्फ अवेयरनेस/ एनालिसिस किया हुआ है। इसी के मद्देनजर एस डब्ल्यू ओ टी ( स्ट्रैंथ,वीकनेस, अपॉर्चुनिटी और थ्रेट) एनालिसिस का हर इंसान की पर्सनालिटी को निखारने का एक खास जरिया है।

सबसे पहले स्ट्रैंथ यानी खुद की खूबियां, काबिलियत, अपनी मजबूती के बारे में जानकारी होना। उसी तरह से वीकनेस यानी खुद की कमजोरियों और खामियों को पहचानना, अपॉर्चुनिटी जिसमें हम अपने आसपास उपलब्ध मौके, सुविधाएं या कोई भी अन्य अवसर है उसे पहचाने। इसी श्रृंखला में सबसे आखिरी में आता है थ्रेट यानी बाधाएं जोकि खुद की, समाज की और वातावरण इत्यादि की हो सकती है इसलिये पर्सनालिटी में सुधार लाने के लिए यह जरूरी है कि हम अपनी वीकनेस या कमजोरियों को समय से पहचाने।

जिसके लिये हमें अनुभवी मेंटर्स की मदद लेनी चाहिए ताकि हम अपनी कमजोरियों में सुधार कर उन्हें मजबूती में तब्दील कर दें। उसी तरह से हर थ्रेट या बाधा का समय से संज्ञान लें और उन्हें अपॉर्चुनिटी या मौकों में बदल दें। यदि आप यह सब करने में कामयाब हो जाते हैं तो आपकी पर्सनालिटी में प्राकृतिक तौर से सुधार आ जाएगा और आप अपने आपको अच्छी तरह से समझ पायेंगे। उसके बाद आपको कोई भी चैलेंज या चुनौती मुश्किल नहीं लगेगी और हर चुनौती को आप एक नया मौका समझकर उसका मुकाबला करेंगे और सफलता पाएंगे। जीएसएम डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर कर्नल रामेंद्र सिंह ने कहा कि चुनौती खतरा नहीं मौका है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read