Homeझांसीकबड्डी लीग 2022 का हुआ समापन

कबड्डी लीग 2022 का हुआ समापन

कबड्डी लीग 2022 का हुआ समापन

डीएम रविन्द्र कुमार व वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
मुकेश तिवारी
झाँसी। झांँसी कबड्डी लीग-2022 के खेलों का आयोजन 13 से प्रारंभ हुआ। प्रतियोगिता में आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी लगभग 200 विद्यार्थियों में से 80 खिलाड़ियों को चयनित कर 8 टीमें (बेतवा टाइटंस, ध्यान चंद्र हीरोज, खत्री टाइटंस, दबंग ग्वाला, पवन वारियर्स, एसएस लॉयंस, यूजीसीएल, आरएसएमएफ) बनाई गई हैं। यह प्रतियोगिता झांँसी के ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित की जा रही थी। जिसमें संरक्षक के रूप में संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी, प्रतियोगिता अध्यक्ष के रुप में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, कबड्डी संघ सचिव प्रेम सिंह यादव उपस्थित रहे।

झांसी जिलाधिकारी रविंद्र कुमार फाइनल मैच का शुभारंभ करा कर विजेता बेतवा टाइटंस टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता आरएसएसएफ टीम को भी ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। तीसरे स्थान पर एसएस लॉयंस, चौथे स्थान पर खत्री टाइटंस को डॉ. संदीप सरावगी ने पुरस्कृत किया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. संदीप सरावगी ने खेलों का शुभारम्भ कराया। विधिवत रूप से माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

इस प्रतियोगिता के आयोजक मण्डल में प्रेम सिंह यादव, बद्री प्रसाद सेन, हृदेश कुमार, राधेश्याम यादव, राम प्रकाश आर्य, दिव्या पाल, प्रेम आनन्द, मंगल सिंह, कुमकुम प्रजापति, शिवानी राय एवं मंगल सिंह गौतम उपस्थित रहे। इस दौरान समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलों का भी महत्व है। प्रत्येक विद्यार्थी को शारीरिक स्वस्थता के लिए किसी न किसी खेल में सहभागिता करते रहना चाहिए क्योंकि स्वस्थ शरीर से ही आपका मन भी स्वस्थ रहेगा और पढ़ाई लिखाई में भी आप अच्छा परिणाम ला सकते हैं। हमारी समिति का उद्देश्य है कोई भी योग्य छात्र किसी कारण शिक्षा या किसी खेल में साधनों के अभाव के कारण पीछे ना रह जाये। प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा आप सभी अच्छे से अच्छे खेल का प्रदर्शन करें। किसी भी खेल को हार जीत के लिए नहीं हमेशा खेल भावना का सम्मान करते हुए खेलना चाहिये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read