Jaunpur News : रोडवेज बस के धक्के से तीन घायल, रेफर
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। शनिवार देर सायं सिकरारा थाना क्षेत्र के सरायमलिक गाँव निवासी राम सजीवन 55 वर्ष, शकुन्तला देवी 56 वर्ष और विपिन 30 वर्ष एक ही बाइक से मछलीशहर आये हुए थे। वापस घर लौटते समय जौनपुर रॉयबरेली हाइवे मार्ग पर चुंगी चौराहे के निकट सरकारी रोडवेज बस ने उनकी बाइक को धक्का मार दिया। बस का धक्का लगते ही तीनों सड़क पर गिर पड़े।
सड़क पर गिरने से महिला शकुन्तला देवी के सिर में गंभीर चोट लगी जबकि दोनों अन्य को पैर में काफी चोट लग गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपने वाहन और एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहाँ चिकित्सक ने तीनों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में महिला की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद ड्राइवर बस लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा कर टोल प्लाजा से बस सहित ड्राइवर को पकड़ लिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












