HomeTrending'प्रयास: सभी के लिये' की नयी कार्यकारिणी घोषित, केडी गुप्ता बनाये गये...

‘प्रयास: सभी के लिये’ की नयी कार्यकारिणी घोषित, केडी गुप्ता बनाये गये अध्यक्ष

  • ‘प्रयास: सभी के लिये’ की नयी कार्यकारिणी घोषित, केडी गुप्ता बनाये गये अध्यक्ष

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था “प्रयास: सभी के लिए” की बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से के.डी. गुप्ता को अध्यक्ष, नवीन श्रीवास्तव को महामंत्री और दिनेश चौरसिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था “प्रयास: सभी के लिए” की संचालक मंडल की बैठक स्थानीय होटल में संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा के निर्देशन तथा अध्यक्ष रामबाबू शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
इस दौरान कोर कमेटी ने प्रस्ताव पारित कर नए पदाधिकारियों के चयन को मंजूरी दी जिसे संचालक मंडल ने ध्वनि मत से अनुमोदित करते हुए। कार्यकारिणी को अंतिम रूप दिया। इसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष बैदेही शरण सरावगी ने नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की। घोषणा के अनुसार के.डी. गुप्ता को अध्यक्ष, नवीन श्रीवास्तव को महामंत्री तथा दिनेश चौरसिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही संस्था की महिला विंग का भी गठन किया गया जिसमें सरिता अग्रवाल को चेयरपर्सन और साधना पटवारी को सचिव बनाया गया।
इस दौरान संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने कहा कि “प्रयास केवल एक संस्था नहीं, बल्कि सेवा और सामाजिक चेतना की निरंतर यात्रा है जो साथियों के समर्पण से आगे बढ़ रही है।” वहीं अध्यक्ष रामबाबू शर्मा ने कहा कि संस्था की सबसे बड़ी ताकत इसके समर्पित सदस्य हैं और नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में संस्था समाज सेवा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करेगी। कार्यक्रम का संचालन रामकुमार लोहिया ने किया। अंत में महामंत्री के.डी. गुप्ता ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read