जिले के 10 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी उपनिरीक्षक संवर्ग की लिखित परीक्षा
सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में सम्पन्न होगी परीक्षा
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 14 एवं 15 मार्च को जनपद के 10 परीक्षा केन्द्रों पर 2 पालियों में सम्पन्न होगी। प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक तथा द्वितीय पाली में अपरान्ह 03ः00 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक लिखित परीक्षा सम्पन्न होने वाली परीक्षा को सकुशन सम्पन्न कराने हेतु प्रत्येक केन्द्र पर स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किये गये हैं।
यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि परीक्षा केन्द्र आर्य कन्या इण्टर कालेज ब्राहम्णीपुरा हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक नानपारा अमिता यादव को सेक्टर व नायब तहसीलदार सदर पी.पी. गिरि को स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। इसी प्रकार आज़ाद इण्टर कालेज हेतु उपजिलाधिकारी पयागपुर अश्वनी पाण्डेय व नायब तहसीलदार पयागपुर को क्रमशः सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। राजकीय इण्टर कालेज छावनी बाजार हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट मिहींपुरवा(मोतीपुर) राम दयाल को सेक्टर व नायब तहसीलदार मिहींपुरवा (मोतीपुर) ब्रम्हादीन यादव को स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। राजकीय बालिका इण्टर कालेज निकट गेंदघर, गुलाम अलीपुरा हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट मोनालिस जौहरी को सेक्टर व नायब तहसीलदार नानपारा हर्षित पाण्डेय को स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
राजकीय पालिटेक्निक आसाम चौराहा कल्पीपारा भिन्गा रोड हेतु ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिला मजिस्ट्रेट सदर आलोक प्रसाद को सेक्टर व नायब तहसीलदार महसी हरिषंकर पटेल को स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। राजकीय पालिटेक्निक मोहम्मदपुर नानपारा रोड निकट आईटी कालेज हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक तहसील सदर लालधर सिंह यादव को सेक्टर व नायब तहसीलदार तजवापुर राजेष श्रीवास्तव को स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। किसान पोस्ट ग्रेजुएट कालेज हेतु उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेष कुमार सिंह को सेक्टर व नायब तहसीलदार कैसरगंज सचिन कुमार श्रीवास्तव को स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। महराज सिंह इण्टर कालेज, सिविल लाइन निकट इन्दिरा स्टेडियम हेतु तहसीलदार सदर अनिरूद्व यादव को सेक्टर व नायब तहसीलदार कैसरगंज सुरेन्द्र वर्मा को स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिविल लाइन हेतु अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय/उपजिलाधिकारी(न्यायिक) कैसरगंज पूजा चौधरी को सेक्टर व नायब तहसीलदार सदर सुरेन्द्र प्रसाद स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इण्टर कालेज हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट महसी प्रकाष सिंह को सेक्टर व खण्ड षिक्षा अधिकारी मुख्यालय रणजीत कुमार को स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










