चार्ज सम्भालने के नौ दिनों के कार्यकाल में ही लोकप्रिय बनीं नवागत डीएम हर्षिता माथुर
जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण व ताबड़तोड़ छापेमारी की कुशल कार्यशैली की हो रही सराहना
संदीप पाण्डेय/अनुभव शुक्ला
रायबरेली। यूं तो जिले में अधिकारियों के आने जाने का सिलसिला जारी रहता है किंतु जिले से अधिकारियों की रवानगी व आमदगी होते ही अच्छे व बुरे कार्यकाल की चर्चाओं का दौर बुद्धिजीवियों के बीच में शुरू हो जाता है। बीती 17 सितंबर को शासन ने कासगंज में डीएम रही हर्षिता माथुर को रायबरेली जनपद की जिम्मेदारी सौंपी 21 सितंबर को डीएम हर्षिता माथुर ने जिले का पदभार ग्रहण किया। शुक्रवार को पूरे नौवां दिन है। डीएम हर्षिता माथुर को जनपद कार्यभार देखते हुए किंतु महज सात दिन के कार्यकाल में डीएम ने वो कर दिखाया जिसकी चाह में पिछले तीन वर्षों पूर्व डीएम रही नेहा शर्मा के जाने के बाद से बेसब्री से इंतजार कर रही थी। यदि आप पिछले कार्यकाल के जिलाधिकारियों से मिले हैं तो एक बार आप 10.12 के मध्य नई डीएम हर्षिता माथुर के जनता दरबार में पहुंच जाइए। छोटे से छोटे मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनना उसका त्वरित निस्तारण करना बूढ़े बुजुर्ग अधेड़ सभी फरियादियों को अपनी कुशल कार्यशैली से अपनेपन का एहसास दिलाना डीएम हर्षिता माथुर की कुशल कार्यशैली का हिस्सा बन चुका है। इतना ही नहीं, महीनों से डीएम कार्यालय का चक्कर काट रहे कई फरियादियों के मामलों को चंद मिनटों में डीएम हर्षिता माथुर ने एक फोन पर मातहतों को डांट फटकार कर निपटारा करवा दिया। वहीं जिले के पत्रकारों के साथ भी बैठक कर जनसमस्याओं को बताते की अपील की वहीं व्यापारी अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों से भी बेहतर तालमेल स्थापित कर योगी सरकार की मनसा पर खरी उतरने में दिन-रात डीएम हर्षिता माथुर डटी हुई हैं।
कासगंज में भी बेहतर कार्यों से जनता की लाडली रही हैं हर्षिता माथुर
बताते चलें कि ये वहीं डीएम हर्षिता माथुर हैं जिनकी लोकप्रियता के गुणगान आज भी कासगंज जनपद की जनता कर रही है। अपने मृदु व्यवहार और कुशल प्रशासनिक क्षमता से हर्षिता माथुर को जिले में खासी लोकप्रियता मिली। उन्होंने जिले को नई सोच भी दी और गांव का किसान की चिंता की। शासन की योजनाओं से अलग हटकर उन्होंने जिले के हर ब्लाक से दो-दो गांव मार्डन (आधुनिक) बनाने की कार्ययोजना अधीनस्थों से तैयार कराई। इस तरह सात बैंकों के 14 गांव चिन्हित किए गए। इन गांवों में वाई—फाई, सीसी कैमरे, शुलभ शौचालय, खेल मैदान आदि विकसित कराए। पंचायत घरों का आधुनिकीकरण कराया। डीएम हर्षिता माथुर ने गांवों में साफ-सफाई के उचित प्रबंध किए। घर-घर नेम प्लेट आदि लगवाईं। प्रकाश के उचित प्रबंध किए। 4 गांवों में यह सब काम कराकर वह उनका लोकार्पण भी विभिन्न जनप्रतिनिधियों से करा चुकी हैं। अन्य दस गांवों में काम अंतिम चरण में चल रहा है। हो कुछ भी, कासगंज जनपद की तरह रायबरेली जनपद की भी जनता डीएम हर्षिता माथुर की कुशल कार्यशैली की कायल होती जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










