HomeTrendingअलीनगर में पड़ोसियों के विवाद ने लिया हिंसक रूप

अलीनगर में पड़ोसियों के विवाद ने लिया हिंसक रूप

  • अलीनगर में पड़ोसियों के विवाद ने लिया हिंसक रूप

  • महिला, बच्चों समेत पूरे परिवार से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में एक परिवार पर हमला किया गया। कचरा डालने को लेकर शुरू हुए इस झगड़े में पति-पत्नी और उनकी दो बेटियों को चोटें आई हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता अंजू देवी पत्नी विशाल गोंड ने आरोप लगाया कि घटना उनके पति की अनुपस्थिति में हुई। पड़ोस में रहने वाली गुड़िया देवी ने अपने दरवाजे का कचरा उनके घर के सामने डाल दिया था। जब अंजू देवी ने इसका विरोध किया, तो गुड़िया देवी, उनके बेटे अजय और बेटी अंजली कुमारी ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर लाठी-डंडों और लात-घूसों से हमला कर दिया।
अंजू देवी के मुताबिक इस दौरान उनकी 9 वर्षीय बेटी शिवानी और 7 वर्षीय संजना को भी पीटा गया। शोर सुनकर आस—पास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।कुछ देर बाद जब अंजू देवी के पति विशाल गोंड घर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी पकड़कर घर से बाहर खींच लिया और सड़क पर मारपीट की। आरोप है कि इस हमले में मनोज गोंड भी शामिल था। विशाल गोंड को ईंट से भी मारा गया जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।पीड़ित परिवार ने बताया कि घटना में सभी सदस्यों को अंदरूनी और बाहरी चोटें आई हैं। घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी गई और स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत भी सौंपी गई है।
पीड़ित पक्ष के एक अन्य सदस्य बिशलाल ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने बिना किसी ठोस कारण के उनके पूरे परिवार पर हमला किया और बाद में जान से मारने की धमकियां भी दीं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग किया। अलीनगर थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read