मुगलसराय में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 3000 लोगों का हुआ परीक्षण
परिवर्तन सेवा समिति एवं हेल्प यू वेलफेयर सोसायटी ने किया आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। रविवार को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ जो परिवर्तन सेवा समिति और हेल्प यू वेलफेयर सोसायटी ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में गरीब, मजदूर और दिव्यांग वर्ग के हजारों लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम मौजूद थी। शिविर में नेफ्रोलॉजी, IMS BHU के एचओडी प्रो. डॉ. शिवेंद्र सिंह, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश पांडेय और गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषभ जायसवाल शामिल थे। सभी मरीजों को इन विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क परामर्श प्रदान किया गया।मरीजों के लिए बीपी, शुगर, ब्लड और यूरिन जांच की सुविधा उपलब्ध थी। जांच के बाद जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। डॉक्टरों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित जांच और सावधानी बरतने की सलाह दी।
इस मौके पर डॉ. शिवेंद्र सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और उन्हें जागरूक करना था। इसमें बड़ी संख्या में व्यापारी और आम नागरिक शामिल हुए। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। शिविर में लगभग 2500 से 3000 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और दवाएं वितरित की गईं।
इस अवसर पर चंद्रेश्वर जायसवाल, गुरदीप सिंह, दिलीप जायसवाल, रोहित तिवारी, चंदन सिंह, लक्ष्मीकांत अग्रहरि, अशोक जायसवाल, गणेश जायसवाल, निखिल गुप्ता, नसीम, विजय प्रजापति, लकी वर्मा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, संदीप सिंह, योगेश पटेल, अंकित जायसवाल, रौनक वर्मा, अखिलेश यादव, मयंक जायसवाल, अतुल यादव, रेनू सिंह, गीता रानी, मालती गुप्ता, लक्ष्मीकांत अग्रहरि, कयामुद्दीन शेख सहित कई लोग उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



