HomeVaranasiसृष्टि की प्रकृति एकात्मक: कुलपति

सृष्टि की प्रकृति एकात्मक: कुलपति

सृष्टि की प्रकृति एकात्मक: कुलपति

जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। पण्डित दीन दयाल उपाध्याय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ स्थित पण्डित दीन दयाल उपाध्याय शोध पीठ में उनकी जन्मजयंती के अवसर पर एकात्म मानववाद एवं वसुधैव कुटुंबकम विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी ने त्रिआयामी प्रवृत्ति की बात कही। उन्होंने बताया कि मनुष्य के पास जो कुछ भी है उसकी उत्पत्ति एक ही चीज से हुई है और यही से एकात्मता का भाव उत्पन्न हुआ है। हम चीजों को कैसे जोड़ते है यही एकात्मकता की शक्ति है। मुख्य अतिथि वर्धा विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के निदेशक प्रोफेसर बंशीधर पांडे ने बताया कि श्रम ही हमारा धर्म होना चाहिए। विशिष्ट वक्ता आचार्य डॉ. राकेश तिवारी ने अपने व्याख्यान में पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों को सभी छात्र-छात्राओं के बीच रखते हुए बताया कि धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की लालसा हर मनुष्य में जन्मजात होती है और समग्र रूप में इनकी संतुष्टि भारतीय संस्कृति का सार है। दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ के समन्वयक प्रोफेसर केके सिंह ने बताया कि राष्ट्र एक स्थायी सत्य हैं। राष्ट्र की आवश्यकता को पूर्ण करने के लिये राज्य उत्पन्न होता हैं। राष्ट्र निर्माण केवल नदियों, पहाड़ों, मैदानों या भूमि के टुकड़े से ही नहीं होता और न ही यह केवल भौतिक इकाई ही हैं। इसके लिए देश में रहने वाले लोगों के हृदयों में उसके प्रति त्याग एवं समर्पण की अनुभूति होना प्रथम अनिवार्यता है। इसी श्रद्धा की भावना के कारण हम मातृभूमि कहते हैं। इस अवसर पर उप कुलसचिव हरीश चंद्र, समन्वयक डॉ. रविन्द्र गौतम, प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल, डॉ. सुनील विश्वकर्मा, डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय, डॉक्टर सतीश कुमार कुशवाहा, डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, डॉ. मुकेश कुमार पंथ, डॉक्टर धनंजय कुमार शर्मा, डॉक्टर अनिल कुमार, डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, अनुप्रिया, मनीषा, नितेश, श्वेता, सुरभि, केतन, मुकेश, अमन, सौरभ, विराट, नवीन, सागर आदि उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत डॉ. केके सिंह व संचालन डॉ. ऊर्जस्विता सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पारिजात सौरभ ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read