HomeChitrakoot13 सितम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

13 सितम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

13 सितम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट ब्यूरो। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में राष्ट्र के लिये मध्यस्थता अभियान के सफल आयोजन के सम्बन्ध में जिला जज राकेश त्रिपाठी ने बुधवार को सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश राकेश त्रिपाठी ने बैठक में सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्र के लिये मध्यस्थता अभियान पूरे देश में एक जुलाई से शुरु होकर आगामी 30 सितम्बर तक चलेगा। अभियान के सफल आयोजन के लिए सभी न्यायिक अधिकारी अपने न्यायालयों में लम्बित ऐसे वाद, जिनमें सुलह की सम्भावना हो, को अधिक से अधिक संख्या में मध्यस्थता केन्द्र में सन्दर्भित करें।
इसी क्रम में जिला जज ने आगामी 13 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में भी अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वर्णिका शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, धारा-138 एनआई एक्ट, मोटर एक्सीडेंट क्लेम वाद, श्रम वाद, बैंक वसूली वाद, विद्युत अधिनियम और जल वाद, सर्विस मैटर्स, पारिवारिक/वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, राजस्व/चकबन्दी वाद, किरायेदारी वाद, सुखाधिकार वाद, स्थायी निषेधाज्ञा व सिविल वाद, मनी वसूली वाद, विनिर्दिष्ट अनुतोष वाद, मोटर वाहन ई-चालान/लघु आपराधिक वाद, श्रम वाद, प्री-लिटिगेशन के माध्यम से ऐसे वाद जो अभी न्यायालय के समक्ष नही आये हैं, उपभोगता फोरम तथा आर्बिट्रेशन सम्बन्धित वादों का निस्तारण किया जाना है।
साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत में चिन्हित वादों की नोटिस के अधिक से अधिक संख्या में तामीला कराने के लिए विशेष बल दिया गया। बैठक में श्रीकृष्ण यादव पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, राकेश यादव प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, अनुराग कुरील प्रथम अपर जिला जज, राममणि पाठक नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी कोर्ट, नीरज श्रीवास्तव अपर जिला जज, रेनू मिश्रा विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट, नीलू मैनवाल अपर सत्र न्यायाधीश, रवि दिवाकर अपर सत्र न्यायाधीश, राजेन्द्र भारतीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सचिन दीक्षित सिविल जज सीडि, इला चौधरी सिविल जज सीडि, सैफाली यादव सिविल जज (जूडि), विदिशा भूषण न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, अंजलिका प्रियदर्शिनी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, अंशुमान यादव न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मानिकपुर आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read