HomeChitrakootडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट ब्यूरो। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने चैंबर में जनसुनवाई का आयोजन हुआ जहां उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धितों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इस दौरान डीएम ने फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शासन की मंशानुरुप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि भूमि से सम्बन्धित मामलों में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराएं। निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं तथा निस्तारण से समस्याग्रस्त व्यक्ति को भी संतुष्टि मिलनी चाहिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल यादव, अपर उपजिलाधिकारी राकेश पाठक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read