नारी शक्ति वंदना पदयात्रा व संगोष्ठी आयोजित
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के निर्देश पर साधू सिंह महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदना पदयात्रा एवं संगोष्ठी कार्यक्रम किया गया जिसके तहत छात्राओं ने नारी सशक्तीकरण जागरूकता रैली निकाली और महिलाओं की शिक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। महाविद्यालय की प्रबंधक डॉ. कविता सिंह ने कहा कि शिक्षा ही नारी का सबसे बड़ा उद्धारक है। शिक्षा के माध्यम से महिलाएं समाज और राजनीति में नेतृत्व करने की क्षमता प्राप्त कर सकती हैं। नारी शक्ति वंदना का उद्देश्य महिलाओं को शिक्षित कर परिवार और समाज के उत्थान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करना है। शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मस्तिष्क को ऊर्जा, हृदय में करुणा और हाथों में कला प्रदान करती है। शिक्षा स्वयं में चेतना जगाने और दूसरों में जागरूकता फैलाने की शक्ति है। जिस परिवार की महिला शिक्षित नहीं होती, वहां बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास भी प्रभावित होता है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. योगेश श्रीवास्तव सहित प्रवक्ता अवधेश प्रजापति, श्रीराम पटेल, विनय तिवारी, कुलदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



