HomeTrendingफरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर किया जाय निस्तारणः डीएम

फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर किया जाय निस्तारणः डीएम

  • फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर किया जाय निस्तारणः डीएम

  • तहसील अतर्रा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। जिलाधिकारी जे. रीभा की अध्यक्षता में तहसील अतर्रा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ जहां उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता से निस्तारण किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विद्युत, राजस्व, पुलिस, विकास, आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई। कुल 97 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से मौके पर 7 शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवशेष जन शिकायतों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारित किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम पंचायत बरछा ब के ग्रामीणों द्वारा साफ-सफाई कराये जाने के प्रार्थना पत्र पर बीडीओ नरैनी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
तेरा निवासी ने कटिया मशीन व अवैध कब्जा उसकी भूमि से हटाये जाने का प्रार्थना पत्र दिया जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम अतर्रा को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम तेरा निवासी राममहेश त्रिपाठी ने जमीन की नाप कराये जाने के सबन्ध में प्रार्थना पत्र दिया जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी अतर्रा को नाप कराये जाने के निर्देश दिये। एक फरियादी द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल प्राप्त करने हेतु आवेदन दिया जिस पर बीडीओ नरैनी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम बरेण्डा निवासी रामप्रताप ने उसकी भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाये जाने का आवेदन दिया जिस पर सम्बन्धित लेखपाल को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
गेंहू खरीद केन्द्र संचालित किये जाने के सम्बन्ध में किसान यूनियन द्वारा आवेदन दिया गया जिस पर जिलाधिकारी ने उप खाद्य विपणन अधिकारी गेंहॅू खरीद केन्द्र संचालित कराने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील अतर्रा में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को सुनते हुए निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी अतर्रा राहुल द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित सम्बन्धित विभागों के जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read