शिव देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित
तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के माध्यम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलाब देवी राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश प्रभारी मंत्री द्वारा की गई। कार्यक्रम शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इ०का०, राजकीय कन्या इंटर कालेज, सिंगलर मिशन गर्ल्स कालेज, डायट, नगर पालिका कन्या इ० कालेज की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा दिव्यांका ने जूडो कराटे का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की नारी सशक्तिकरण की योजनाओं से छात्राओं को अवगत कराया। संयुक्त शिक्षा निदेशक मा० शिक्षा परिषद राकेश कुमार, शारदेन्दु पाठक ने अपने विचार व्यक्त किये। मंत्री गुलाब देवी ने छात्राओं को अपने लक्ष्य बोध का भान कराया। कार्यक्रम में सुधान्शु जी (विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), लालजी यादव (जिला विद्यालय निरीक्षक), चन्द्रभान यादव (जिला समन्तयक मा०शि० परिषद), डॉ संदीप भारती (प्रधानाचार्य), वीरेन्द्र पाल झा (एड०) प्रबन्धक शिव देवी स०वि०मं०इ० कालेज उपस्थित रहे। अन्त में शिव देवी स०वि०मं०इ० कालेज के प्रधानाचार्य वेदरत्न शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कृष्णहरि शर्मा ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



