HomeTrendingड्यूटी पर तैनात डाक्टर अटैक से हुये बेहोश, हालत स्थिर न होने...

ड्यूटी पर तैनात डाक्टर अटैक से हुये बेहोश, हालत स्थिर न होने पर कानपुर रेफर

  • ड्यूटी पर तैनात डाक्टर अटैक से हुये बेहोश, हालत स्थिर न होने पर कानपुर रेफर

तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। जिला महिला अस्पताल में तैनात बेहोशी डॉक्टर को अचानक दिल का दौरा पड़ने से हालत बिगड़ गई। आनन-फानन उन्हें इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इस पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। ड्यूटी पर तैनात डॉ. विशाल मोहन सक्सेना अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। डॉक्टर की हालत देखकर अस्पताल में हड़कंप मच गया। स्टाफ ने फौरन प्राथमिक उपचार शुरू किया लेकिन उनकी हालत बिगड़ती गई। मेडिकल टीम ने चेकअप किया तो हार्ट अटैक की पुष्टि हुई। जिसके बाद उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।डॉक्टर शोभित अग्निहोत्री और डॉक्टर कौशलेन्द्र तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और हार्ट अटैक के लिए इस्तेमाल होने वाले महत्वपूर्ण इंजेक्शन टेनक्टेप्लेस दिया। यह दवा रक्त के थक्के को घोलने में कारगर है। हालांकि इसके बाद भी डॉक्टर सक्सेना की हालत स्थिर न हुई। जिसपर उन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर कार्डियोलॉजी सेंटर रेफर कर दिया गया। कार्यवाहक सीएमएस नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर को कानपुर रेफर कर दिया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read