Homeरायबरेलीबिना हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के सड़कोंं पर दौड़ रहे नगर पंचायत...

बिना हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के सड़कोंं पर दौड़ रहे नगर पंचायत के वाहन

बिना हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के सड़कोंं पर दौड़ रहे नगर पंचायत के वाहन

महराजगंज नगर पंचायत में लगे वाहनोंं में नहींं है हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट
स्थानीय प्रशासन व एआरटीओ विभाग देखकर भी बना अनजान
तेजस टूडे ब्यूरो
कोशिश जायसवाल
महराजगंज, रायबरेली। योगी सरकार के आदेश सिर्फ और सिर्फ आम जनता के लिए ही लागू होते हैं। नियमों को लागू करने वाले अधिकारी खुद ही इन नियमों का पालन ना ही करते है और ना ही सरकारी वाहनों पर करवाते है। नियमों को ताक पर रखकर नगर पंचायत अपने वाहनों को संचालित करवा रहा है। स्थानीय प्रशासन व आरटीओ विभाग भी देख कर अनदेखा कर रहा है। बताते चलें कि बीते दिनों पहले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट का फरमान जारी किया गया था। उसके बाद जिसके वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होता था उसका लम्बा चालान करके आर्थिक नुकसान पहुंचाया जाता है। सरकारी विभागों में चल रहे वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ना लगाकर नियमों की खुली धज्जियां उड़ाई जाती है। यातायात सुरक्षा को लेकर अक्सर नियमों की दुहाई देने वाले जिम्मेदार ही इसकी अनदेखी कर रहे है। महराजगंज नगर पंचायत में चल रहे अधिकांश वाहन सड़कोंं पर बिना नम्बर प्लेट के दौड़ रहे है। वहीं वाहनों पर पेंट से नम्बर लिखकर काम चलाया जा रहा है। नगर पंचायत में कूड़ा उठाने वाला डोर टू डोर हो या टैंकर ढोने वाले ट्रैक्टर या बिजली दुरुस्त करने वाला क्रेन, सभी वाहनों पर नंबर प्लेट नदारद रहते है। नगर पंचायत महराजगंज में कुल 7 वाहन सरकारी कार्य हेतु लगाए गए है। जिसमें से दो डोर टू डोर कूड़ा गाड़ी, एक जेसीबी, एक शव वाहन, दो ट्रैक्टर और इन सभी पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट उपलब्ध नहीं है। यह वाहन हर रोज सड़को पर सरपट दौड़ते नजर आते है। इन वाहनों पर कभी कोई कार्यवाही नहीं होती है। परिवहन विभाग के नियम व कानून की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन व एआरटीओ भी इन वाहनों पर मेहरबान है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है की नियम कानून सिर्फ और सिर्फ आम जनता के लिए बने हैं। सरकारी विभागों में इन नियम-कानून का कोई औचित्य नहीं रहता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read