HomeTrendingपैसों के लिये सगी बहन को उतारा था मौत के घाट

पैसों के लिये सगी बहन को उतारा था मौत के घाट

  • पैसों के लिये सगी बहन को उतारा था मौत के घाट

  • सर्विलांस व रामनगर पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र में हुए मंजू हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस द्वारा दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी द्वारा घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में सर्विलांस व थाना रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घटना का खुलासा करते हुए संदीप पुत्र सेमई व शीतल उर्फ मायावती पत्नी संदीप निवासी को गजपतिपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 1 ईंट को बरामद किया गया। पूछताछ से पता चला कि अभियुक्त संदीप का मकान महादेवा कॉरिडोर में चला गया था जिसके बदले में उसे मुआवजा (करीब 42 लाख रूपये) मिला था। अभियुक्त संदीप अपनी बहन को महादेवा कॉरिडोर में मिला पैसा नहीं देना चाहता था। इसी रंजिश के कारण संदीप व उसकी पत्नी शीतल उर्फ मायावती ने मन्जू की हत्या करने की योजना बनाई। दोपहर में जब मन्जू किचन में खाना बना रही थी तभी दोनों पति-पत्नी ने मिलकर किचन में रखी ईंट से मन्जू के सिर और मुंह पर कई बार किया जिससे मंजू की मृत्यु हो गयी।

 

 

 

 

Must Read