HomeJaunpurJaunpur News : जौनपुर व मछलीशहर में लहराया सपा का परचम

Jaunpur News : जौनपुर व मछलीशहर में लहराया सपा का परचम

Jaunpur News : जौनपुर व मछलीशहर में लहराया सपा का परचम

जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा व मछलीशहर से प्रिया सरोज ने मारी बाजी
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। लोकसभा चुनाव में जौनपुर संसदीय क्षेत्र से सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कृपाशंकर सिंह को 99335 मतों से पराजित किया। बाबू सिंह कुशवाहा को 509130 मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को 409795 मत मिले।

तीसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को 157137 मत प्राप्त हुआ। इसी क्रम में मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी प्रिया सरोज ने भी बाजी मारी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज को 35850 मतों से पराजित किया। प्रिया सरोज को 451292 मत प्राप्त हुआ जबकि बीपी सरोज को 415442 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी कृपाशंकर सरोज को 157291 मत प्राप्त हुए।

इन स्थानों पर रही कर्मचारियों व एजेंटों की वाहन पार्किंग व्यवस्था


सरायख्वाजा, जौनपुर। मतगणना में लगे कर्मचारी, एजेंट, पार्टी कार्यकर्ताओं व सुरक्षा कर्मियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास करायी गयी थी। दो पहिया वाहनों को पूर्वांचल पुलिस चौकी की बाईं तरफ मैदान में पार्किंग कराया गया था। वहीं चार पहिया वाहनों को जनता जनार्दन इंटर कॉलेज के मैदान में पार्किंग कराया गया।

सुबह 6 बजे से जौनपुर—शाहगंज मार्ग रहा डायवर्ट


सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में लोकसभा चुनाव की मतगणना के कारण मंगलवार सुबह 6 बजे से प्रशासन द्वारा जौनपुर—शाहगंज मार्ग डायवर्ट कर दिया गया था। शाहगंज से जौनपुर जाने वाले वाहनों को कोइरीडीहा, इटौरी, अनापुर, चकवा, काफरपुर कोठवार के रास्ते जौनपुर भेजा जा रहा था। जौनपुर से शाहगंज की तरफ जाने वाली वाहनों को सिद्दीकपुर से कोठवार, काफरपुर, अनापुर, चकवा, इटौरी, भकुरा मार्ग से शाहगंज के लिए भेजा जा रहा था। सिद्दीकपुर और कोइरीडीहा रोड पर बैरियर लगाकर प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। वहां से पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मतगणना में लगे कर्मचारियों और एजेंटों जिसका पास था उसे केवल अंदर जाने दिया जा रहा था। बिना पास वाले को कड़ी हिदायत देकर वापस किया जा रहा था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read