मलेरिया से बचाव के लिये नगर निगम व डॉक्टर की टीमों ने जांच के साथ करायी सफाई
अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। चिनहट के सेमरा गांव में भाजपा नेता विनोद सिंह की देख—रेख में इंस्पेक्टर नगर निगम व डाक्टरों की टीमें ने बुखार पीड़ितों को दवा देने के साथ पूरे क्षेत्र में फागिंग व साफ सफाई कराई। चिनहट क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य के डाक्टर व नगर निगम की टीम ने सोमवार को मलेरिया से बचाव के लिए साफ सफाई कराई और बुखार पीड़ितों को दवा दी।
यही नहीं, टीमें घर-घर जाकर बुखार पीड़ितों की जांच के साथ कर रही जागरूक, कराई जा रही साफ-सफाई। भाजपा नेता विनोद सिंह ने बताया कि डेंगू के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरी कदम उठाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एवं सफाई कर्मचारी घर-घर पहुंचकर बुखार पीड़ित मरीजों को चिन्हित कर रहे हैं। साथ ही उन्हें घर के फ्रिज, कूलर, छत पर पानी न जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











