Homeझांसी'मेधावी छात्र-छात्राओं' को सहायता दी जायेगी: सत्येन्द्र पाल

‘मेधावी छात्र-छात्राओं’ को सहायता दी जायेगी: सत्येन्द्र पाल

‘मेधावी छात्र-छात्राओं’ को सहायता दी जायेगी: सत्येन्द्र पाल

मुकेश तिवारी
झांसी। रघुराज सिंह एडवोकेट भूतपूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक झाँसी की पुण्यतिथि पर रघुराज सिंह इण्टर कॉलेज पठौरिया में विद्यालय के सत्र 2021-22 में कक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राआंे को सम्मानित किया गया। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा का आयोजन राज्यमंत्री उप्र सरकार हरगोविन्द कुशवाहा की अध्यक्षता एवं प्रदीप जैन आदित्य पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।

मुख्य अतिथि हरगोविन्द कुशवाहा एड ने कहा कि स्व0 रघुराज सिंह ने बहुत कम समय में ही राजनीति में अपनी अमिट छाप छोड़ी थी तथा अपने कार्यकाल में उन्होंने जनपद के किसानों के विकास के लिये अथक प्रयास किये। हमें विश्वास है कि उनकी स्मृति में चलने वाले स्कूल से पढ़कर छात्र—छात्रा अपने जीवन में उन्नति करेगे। मुख्य अतिथि प्रदीप जैन ने कहा कि स्व सिंह ने बहुत कम समय में ही जिला सहकारी बैक को नई दिशा देने का काम किया था।

हमें उन्हैं श्रद्धांजलि देते है और आज सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है। विजयलक्ष्मी ने कहा कि स्व. सिंह की स्मृति में न्यास की एवं इण्टर कॉलेज की स्थापना की गई है जिसमें प्रत्येक वर्ष तीस लाख रू0 की सहायता निर्धन वर्ग के छा़त्र- छात्राओं को दी जाती है। हमारा प्रयास है कि साधन विहीन बच्चों को हम समाज की अग्रिम पंक्ति में स्थान दिला सकें ताकि वे बच्चे बुन्देलखण्ड का नाम रोशन कर सकें। स्कूल के चैयरमैन व बुन्देलखण्ड क्रान्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँ सत्येन्द्र पाल सिंह ने कहा कि रघुराज सिंह स्मृति सेवा समिति द्वारा इस इण्टर कॉलेज का संचालन किया जाता है। स्कूल गरीब के बच्चों को पढाने के लिए और उनके सपने साकार करने के लिए संचालित किया जा रहा है।

हम कोशिश करेगे कि किसी भी गरीब बच्चे की पढाई धन के अभाव में बन्द न होने पाये। स्कूल के डायरेक्टर अजय सिंह ने कहा कि वर्तमान समय बच्चों के लिये बहुत महत्वपूर्ण है। जीवन में प्रतिस्पर्धा बढ़ गयी है। नौकरियों में निजीकरण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में किसी भी बच्चे को अपनी योग्यता बढाने के लिये सत््त प्रयास करना होगा। आज हम बच्चों से कहना चाहते है कि वे अपनी क्षमता को दक्षता में बदलें और समाज को उन्नत करने में अपना सहयोग करें। प्राचार्या शैलजा सिंह ने स्कूल में आये सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि बच्चों को उन सभी महान व्यक्तियों से सीखना चाहिए कि किस प्रकार उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर ये मुकाम हासिल किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read