HomeGorakhpurबेटी से छेड़खानी व मां की हत्या करने वाला गिरफ्तार

बेटी से छेड़खानी व मां की हत्या करने वाला गिरफ्तार

बेटी से छेड़खानी व मां की हत्या करने वाला गिरफ्तार

सुलह न करने पर की थी हत्या, बकरी चराते वक्त रेता गला
अजय जायसवाल
गोरखपुर। पिपराइच में एक महिला का गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने बेटी से हुई छेड़खानी के मामले में आरोपी से समझौता नहीं किया तो जेल से छूटने के बाद उसने मां को ही मार डाला। पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। हत्यारोपी राकेश सिंह ने मां को मारने के बाद बेटी को भी टारगेट किया है, इसलिए पुलिस ने मां की हत्या के बाद बेटी की सुरक्षा के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई है। एसपी नॉर्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि महिला की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी पर 15 हजार के इनाम की भी घोषणा की थी।

आरोपी राकेश पुराने छेड़खानी के मुकदमे में सुलह करने के लिए भगनानी देवी पर दबाव बना रहा था। हेमधापुर निवासी सुरेन्द्र की 46 वर्षीय पत्नी भगवानी देवी 15 नवम्बर की दोपहर अपने धान के खेत की तरफ बकरी चराने गई थी। इस दौरान गांव का ही राकेश सिंह वहां आया और चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी युवक फरार हो गया था। खेत की ओर से गुजर रहे देवर योगेंद्र ने महिला का शव देख, पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने राकेश पर हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही थी।

पिपराइच थानेदार सूरज सिंह और उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक राकेश में साल 2019 में भगवानी देवी के बेटी के साथ छेड़खानी की थी। विरोध करने पर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया था जिसके बाद पुलिस ने भगवानी की तहरीर पर राकेश के खिलाफ छेड़खानी और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर जेल भेजवा दिया था। आरोपी साल 2020 में जमानत पर बाहर आया। तभी से वह मुकदमे का सुलह करने का दबाव भगवानी पर बना रहा था। आरोपी राकेश पर कुल 3 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read