Homeबदायूंसांसद ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण मेले का किया शुभारम्भ

सांसद ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण मेले का किया शुभारम्भ

सांसद ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण मेले का किया शुभारम्भ

अंकित सक्सेना
बदायूँ। सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिनावर एवं नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुंवरगांव पर आयुष्मान भवः के अन्तर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण मेले का शुभारंभ किया, पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। कार्यक्रम में सांसद ने कहा के प्रधानमंत्री जी द्वारा आम जनमानस को आयुष्मान कार्ड दिया है जिससे कोई भी व्यक्ति अच्छे चिकित्सा से वंचित नहीं रहेगा और अब लाभार्थियों के पास सेल्फ रजिस्ट्रेशन मोड में वेरीफिकेशन के लिए ओटीपी व आइरिस और फिंगरप्रिंट और फेस-आधारित वेरीफिकेशन विकल्प है रजिस्ट्रेशन घर बैठे स्मार्टफोन के जरिए कर सकते हैं आप सभी इसके लिए मोबाइल फोन पर आयुष्मान कार्ड ऐप का इस्तेमाल कर आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। इस मौके पर भाजपा महामंत्री पण्डित शारदा कांत, मण्डल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, हनी मिश्रा, अवनीश कुमार शर्मा, अनिल सिंह, लालू प्रसाद, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेन्द्र पटेल, एमओ देवेन्द्र मौर्य, डीसीपीएम अरविन्द राणा, डिप्टी सीएमओ डॉ. अखिलेश, महिला चिकित्सा अधिकरी डॉ. हुमा खान आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read