लखनऊ मॉडल पब्लिक इण्टर कालेज में बच्चों संग माताओं का हुआ सम्मान
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ मॉडल पब्लिक इंटर कालेज सूर्य नगर राजाजीपुरम में बच्चों और उनकी माताओं को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों को परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित सपा छात्रसभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी की उत्तर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी पूजा शुक्ला, विद्यालय प्रबंधक अवधेश सिंह, विद्यालय के चेयरमैन एवं मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव डा. अमित सिंह, पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक एवं प्राचार्य महावीर प्रसाद महिला महाविद्यालय सूर्य नगर राजाजीपुरम के प्रो. बीबी सिंह, प्रिंसिपल वेनिका शर्मा ने छात्र-छात्राओं एवं उनकी माताओं एवं अभिभावकों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सैकड़ों अभिभावक एवं समाजसेवी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













