चुनाव परिणाम को लेकर लगाये जा रहे हार-जीत के सट्टे
सं. प्रदीप कुमार
मल्लावां, हरदोई। स्थानीय विधानसभा में किसकी होगी ताजपोशी, 159 बिलग्राम मल्लावां विधानसभा का चुनाव चौथे चरण में हो जाने से मतदान हुए लगभग 1 सप्ताह से ज्यादा हो गया है। 10 मार्च को होने वाली मतगणना के बाद इस विधानसभा के चुनाव का परिणाम सबके सामने होंगे। वैसे हरदोई जिले में 8 विधानसभा सीटों हैं।

इस विधानसभा में 8 प्रत्याशी चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे पूरे जनपद में 85 प्रत्याशी चुनाव लड़े। इसमें प्रत्याशी बिलग्राम मल्लावां में अपना भाग्य अजमा रहे। प्रत्याशी जीत-हार को लेकर अपने गणित एवं रुझानों को लेकर प्रत्याशी के समर्थन हार-जीत के बड़े-बड़े सट्टे भी लगा रहे हैं। जैसे-जैसे मत गणना का समय नजदीक आ रहा है। प्रत्याशी व उनके समर्थन उस तरीका से प्रयास लगा रहे हैं तथा प्रत्याशियों की दिन पर दिन धड़कन बढ़ती जा रही हैं।
बिलग्राम मल्लावा चुनाव इस बार बड़ा ही दिलचस्प है। कोई भी प्रत्याशी व समर्थक या नहीं कहता कि हम चुनाव जीत रहे हैं, क्योंकि मौजूदा समय में भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस के प्रत्याशी हर पोलिंग पर खूब लड़े हैं। अब देखना है कि 10 मार्च को किस की ताजपोशी होती है। किसकी सरकार बनती है। अब कहना बड़ा मुश्किल है कि कौन प्रत्याशी इस बार के विधानसभा के चुनाव में?
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













