पोस्टल बैलेट काउंटिंग व मिलान के लिये नियुक्त अधिकारियों को हुआ प्रशिक्षण
अनिल कश्यप
हापुड़। रविवार को हापुड़ के एसएसवी इंटर कालेज में जिलाधिकारी अनुज सिंह के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार की उपस्थिति में डाक मतपत्रों की गणना हेतु नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी जिम्मेदारीपूर्वक बिना किसी पक्षपात के गणना का कार्य करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आए हुए मैन्यूअल कैलकुलेशन एवं मिलान की टीमों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी अधिकारी अत्यंत सावधानीपूर्वक अंकों का मिलान करें तथा किसी भी प्रकार की विषमता को उत्पन्न न होने दें।

आप सभी लोगों ने पिछले विधानसभा उपचुनाव में भी अच्छा काम किया था, मुझे उम्मीद है कि इस बार भी अच्छा ही होगा। यदि किसी परिस्थिति में ऐसा पाया जाता है तो उसके लिए सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी की ही जिम्मेदारी तय की जाएगी। प्रशिक्षण में उपजिलाधिकारी हापुड़ एवं समस्त निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













