HomeTrendingराष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की मासिक बैठक सम्पन्न, सदस्यता अभियान को गति...

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की मासिक बैठक सम्पन्न, सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर

  • राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की मासिक बैठक सम्पन्न, सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर

  • पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए परिषद मजबूती से खड़ी रहेगी: रूपा गोयल

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की बांदा इकाई की मासिक बैठक रविवार को ग्राम गुरेह स्थित अमर सिंह के आवास पर हुई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता परिषद के जिलाध्यक्ष नीरज निगम एवं महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रूपा गोयल ने किया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा पत्रकारों के अधिकारों और स्वतंत्र पत्रकारिता की रक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इसी क्रम में जिलाध्यक्ष नीरज निगम ने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद को मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। संगठन के नियमों का पालन करते हुए परिषद के हितों को सर्वोपरि रखना प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील किया।
वहीं महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रूपा गोयल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक पत्रकार साथियों को परिषद से जोड़ना आवश्यक है। सभी पदाधिकारी सदस्यता अभियान को गंभीरता से लेते हुए पत्रकारों को संगठन की सदस्यता दिलाने के लिए प्रयास करें, ताकि परिषद पत्रकारों की सुरक्षा एवं अधिकारों के लिए और अधिक मजबूती से आवाज उठा सके।

सीएमओ के पत्र पर रूपा गोयल ने जताया कड़ा विरोध
बैठक के दौरान महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रूपा गोयल ने मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी पत्र को लेकर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने इसे पत्रकारों के अधिकारों और स्वतंत्र पत्रकारिता पर अंकुश लगाने वाला कदम बताते हुए कहा कि पत्रकार स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता करने के लिए स्वतंत्र हैं। पत्रकारों को उनके कर्तव्यों के निर्वहन से रोकना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का अपमान है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी पत्रकार के विरुद्ध जबरन मुकदमा दर्ज कराने अथवा स्वतंत्र पत्रकारिता में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया जाता है तो राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की बांदा इकाई संबंधित पत्रकार के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा इस प्रकार का पत्र जारी किए जाने को उन्होंने निंदनीय बताते हुए पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।

संगठन की मजबूती के लिये एकजुटता का संकल्प
बैठक में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी संगठन की मजबूती, पत्रकारों की सुरक्षा और सदस्यता अभियान को लेकर अपने विचार रखे। सभी ने आपसी एकजुटता के साथ परिषद की उन्नति एवं विस्तार के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पत्रकारों को परिषद से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाना तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी भूमिका निभाना रहा। इस अवसर पर नीरज निगम, रूपा गोयल, मितेश कुमार, संध्या धुरिया, प्रीति साहू, पूरन राय, अमर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जीवेश प्रकाश, आसिफ अली, सत्य नारायण निषाद, ललित कुमार, सुरेंद्र धुरिया, पुष्पेंद्र कुमार, मुलायम वर्मा सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read