HomeTrendingअतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

  • अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

  • कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण, व्यापारियों को दी चेतावनी

तेजस टूडे सं.
बृजेन्द्र कुमार
डलमऊ, रायबरेली। आगामी 24 नवंबर को डलमऊ क्षेत्र में लगने वाले विशाल राजकीय कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर रविवार को मुराई बाग क्षेत्र के प्रमुख मार्गो पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा। व्यापारियों द्वारा सड़क किनारे नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पंचायत एवं तहसील प्रशासन ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान पटरियों, सड़क और नालियों पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया गया। प्रशासन द्वारा पूर्व में ही व्यापारियों को अतिक्रमण स्वयं हटाने की चेतावनी दी गई थी लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। रविवार को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अधिकारियों ने व्यापारियों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि यदि दोबारा नालियों के ऊपर अतिक्रमण किया गया तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान मुराई बाग मुख्य चौराहे के पास अंडर पास नाले में हुए बड़े गड्ढे को लेकर नायब तहसीलदार एवं अधिशासी अधिकारी ने गड्ढे को बंद करने के लिए नगर पंचायत को निर्देशित किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी सिकंदरा आदित्य, लिपिक सोहराब अली, चौकी प्रभारी अमरेश द्विवेदी, सतीश जायसवाल, सफाई नायक सुधीर कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल व नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read