HomeTrendingनेता जी की जयन्ती पर हुई मासिक बैठक एवं संगठनात्मक समीक्षा

नेता जी की जयन्ती पर हुई मासिक बैठक एवं संगठनात्मक समीक्षा

  • नेता जी की जयन्ती पर हुई मासिक बैठक एवं संगठनात्मक समीक्षा

तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। पूरनपुर विधानसभा 129 स्थित एक बैंक्वेट हॉल में समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री, पद्म विभूषण से सम्मानित नेता जी मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। वहीं संगठनात्मक समीक्षा बैठक एवं मासिक बैठक का भी आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने किया।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने नेता जी को नमन करते हुए कहा कि नेताजी ने हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों और पिछड़ों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनके विचार और समाजवादी सिद्धांत हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर संगठन को मजबूत करना है। पूरनपुर विधानसभा प्रभारी डॉ. मनोहर सिंह पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटा है। आगामी चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है।
समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी ने समाज के हर वर्ग को सम्मान और अधिकार दिलाने का काम किया। आज हम सभी समाजवादी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read