वन महोत्सव में विधायक, पूर्व प्रमुख व बीडीओ ने किया पौधरोपण
वन महोत्सव में विधायक, पूर्व प्रमुख व बीडीओ ने किया पौधरोपण
विवेक राय
चोलापुर, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत सचिवालय ताड़ी परिसर में गुरुवार को अजगरा विधायक त्रिभुवन राम व पूर्व ब्लाक प्रमुख त्रिभुवन नारायण सिंह ने वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत ताड़ी के लोगों के साथ सैकड़ों पौधरोपण का लक्ष्य करते हुए पौधरोपण किया गया। जानकारी के अनुसार पूरे प्रदेश मे वन महोत्सव के उपलक्ष्य में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायत विभाग के विकास खंड अधिकारी सहित ग्राम पंचायत सेक्रेटरी ग्राम प्रधान धर्मेंद्र राम ने पौधरोपण किया।
साथ ही कहा कि सिंगल यूज्ड प्लास्टिक हर हाल में बैन होनी चाहिए और सरकार का यह सराहनीय कदम है। हमारी सरकार ने इस वर्ष 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य में प्रदेश मे पंचायत विभाग का भी योगदान के रूप में पौधरोपण करके योगदान दे रहे हैं। वृहद् स्तर पर प्रदेश के ग्राम पंचायतों में पौधारोपण किया जा रहा है। इसी कम में ग्राम पंचायत सचिवालय ताड़ी में पौधरोपण किया और सभी को इसके लिए जागरूक किया गया कि वह कम से कम एक पौधा अपनी जिंदगी जरूर लगायें, ताकि उसकी आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण की समस्या का सामना न करना पड़े। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का सुझाव दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।