HomeTrendingविधायक अनुपमा जायसवाल ने एसडीएम सदर के साथ बूथों का किया निरीक्षण

विधायक अनुपमा जायसवाल ने एसडीएम सदर के साथ बूथों का किया निरीक्षण

  • विधायक अनुपमा जायसवाल ने एसडीएम सदर के साथ बूथों का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 286-बहराइच में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल एवं उपजिलाधिकारी सदर मोनालिसा जौहरी ने विभिन्न मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक एवं एसडीएम ने बूथों पर तैनात बीएलओ की उपस्थिति का जायजा लिया तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा किया। उन्होंने बीएलओ से प्राप्त फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिये।
मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान बीएलओ को निर्देशित किया गया कि घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें तथा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र युवाओं का फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना सुनिश्चित करें। साथ ही मृतक एवं स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं तथा नियमानुसार अपात्र प्रविष्टियों को हटाने के लिए फॉर्म-7 और नाम, पता, फोटो आदि में संशोधन के लिए फॉर्म-8 की प्रक्रिया सुनिश्चित कराई जाए। विधायक एवं एसडीएम ने बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने तथा मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर करने के लिए पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण आवश्यक है।

 

 

 

 

Must Read