Homeआजमगढ़बच्चों की परीक्षा लेकर देश की मजबूत व्यवस्था तय की जाती है:...

बच्चों की परीक्षा लेकर देश की मजबूत व्यवस्था तय की जाती है: प्रबन्धक

बच्चों की परीक्षा लेकर देश की मजबूत व्यवस्था तय की जाती है: प्रबन्धक

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। एसडी चिल्ड्रन कॉलेज भटौली में विज्ञान प्रदर्शनी एवं रिजल्ट डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रबंधन तंत्र द्वारा उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि निश्चित रूप से विद्यार्थियों द्वारा बहुत ही सराहनीय प्रस्तुति दी गई है वहीं महत्वपूर्ण बिंदु यह होता है कि समाज में हम अपने बच्चों की प्रतिभा को निखार नहीं पाते हैं जबकि हर मां-बाप अपने बच्चों के चाल चलन और स्वभाव से पढ़ लेते हैं कि मेरा बेटा किस तरह की सोच रखकर आगे बढ़ रहा है इसीलिए तो बच्चों की शिक्षा एवं परीक्षा लेकर देशकी मजबूत व्यवस्था तय की जाती है। यही कारण है कि विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों ने तरह-तरह के मॉडल प्रस्तुत किये। इस प्रदर्शनी में जल संरक्षण, पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने समेत अन्य कई मॉडल प्रस्तुत किए गए। इस तरह के आयोजनों से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है। विद्यालय के संरक्षक रामचंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। बच्चों की प्रदर्शन से हम लोग बेहद ही खुश हैं। आने वाले समय में यही बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और बड़े-बड़े पदों पर नियुक्त होकर अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले समस्त अभिभावक गण ने विद्यार्थियों के कार्यों की जमकर सराहना की और अध्यापकों की मेहनत देखकर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ. अनिल सिंह, कैलाश, शुभम, अनुराग, शशिकांत, राहुल, डॉ. उपेंद्र पाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read