Homeउरईसरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर विधायक एवं जिपं अध्यक्ष ने...

सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर विधायक एवं जिपं अध्यक्ष ने किया याद

सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर विधायक एवं जिपं अध्यक्ष ने किया याद

तेजस टूडे ब्यूरो, रविन्द्र कुमार
उरई (जालौन)। जनपद में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में मुख्य कार्यक्रम सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सर्वोदय इण्टर कॉलेज से पीली कोठी उरई तक जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० घनश्याम अनुरागी, विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन, जिलाध्यक्ष भाजपा उर्विज दीक्षित, जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० घनश्याम अनुरागी, जिलाध्यक्ष उर्विज दीक्षित, विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन, जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार ने पटेल चौक पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० घनश्याम अनुरागी ने लौह पुरुष के नाम से विख्यात सरदार बल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों को याद करते हुये सरदार पटेल और राष्ट्रीय एकता में उनकी भूमिका व योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि देश की एकता में उनका योगदान महत्वपूर्ण है। सभी छात्र-छात्राओं को सरदार पटेल जी से प्रेरणा लेनी चाहिए। राष्ट्रीय एकता दिवस को भारत की स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले लोगों को स्मरण कर उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को बताया।
विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि हमें जाति, धर्म, सम्प्रदाय आदि से ऊपर उठकर अखंड भारत की ओर अग्रसर होना है। आज हम देश के लिए शहीद हुए जवानों को याद कर उन्हें नमन कर रहे हैं। आप सभी युवा देश के भविष्य हैं, इसलिए आप सभी देश के लिए कुछ कर जाएं यही आशा है। इस दौरान उपस्थित अतिथियों के साथ छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों ने आस-पास की साफ-सफाई करने का संदेश भी दिया।
इसी क्रम में जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार ने सरदार पटेल के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार प्रकट किये।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि आरपी निरंजन, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, छात्र-छात्राओं ने लोह पुरुष की जयंती मनायी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read