Homeजालौनएसडीएम एवं सीओ का संयुक्त प्रयास आमजन जीवन को करा रहा सुरक्षा...

एसडीएम एवं सीओ का संयुक्त प्रयास आमजन जीवन को करा रहा सुरक्षा का एहसास

एसडीएम एवं सीओ का संयुक्त प्रयास आमजन जीवन को करा रहा सुरक्षा का एहसास

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
कालपी (जालौन)। जिलाधिकारी राजेश पांडेय और पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार के दिशा निर्देशन में कालपी उपजिलाधिकारी सुशील सिंह और क्षेत्राधिकारी ए.के. सिंह के नेतृत्व में त्यौहारों के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। जहां कालपी शहर के मुख्य बाजार में सुरक्षा को लेकर शहर के 3 मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश में रोक लगा दी गई है, वहीं रोक वाली सीमा तक भी मुख्य मार्ग में वाहन खड़े करने पर त्योहार भर के लिए रोक लगा रखी गई है। जो लोग भी बाजार आएंगे, वे अपना वाहन नुमाइश ग्राउंड तक ला सकेंगे। वहां खड़ा करने के बाद लोगों को पैदल ही घूमकर खरीद दारी करनी होगी। इतना ही नहीं, यदि व्यापारियों को पैसा जमा करने, निकालने या फिर घर जाते समय पैसे लेकर चलने में कहीं कोई दिक्कत आ रही है तो वह सुरक्षा मांग सकते हैं। हमारी तरफ से पूरी सुरक्षा दी जाएगी। उक्त बातें क्षेत्राधिकारी अवधेश सिंह ने एक भेंट के दौरान कही।
उन्होंने यह भी कहा कि शहर के हर नागरिक को पुलिस का सहयोग करना चाहिए यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति कहीं खड़ा दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। वेवजह झूठी शिकायतें करने से भी परहेज करें। विदित हो कि जब से क्षेत्राधिकारी श्री सिंह ने चार्ज ग्रहण किया है, नियमित दिनचर्या में शहर का फुट मार्च, नियमित ऑफिस में बैठकर फाइल निबटाना, फरियादियों की जनसमस्याओं का मौक़े पर ही निस्तारण करना, अधीनस्थों के साथ अच्छा सामंजस्य बैठाकर काम करना आम जनमानस में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अपनी उम्र और अनुभव का भरपूर लाभ लेने वाले एसडीएम सुशील सिंह और सीओ कालपी अवधेश सिंह ने हर जरूरतमंदों की समस्याओं को सुनकर समय सीमा के भीतर निस्तारित करने की कार्यशैली ने उन्हें स्थानीय नागरिकों का चहेता बना दिया है। लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read