डीएम ने ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम का किया मासिक निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
उरई (जालौन)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश पाण्डेय ने निर्वाचन कार्यालय में ईवीएम और वीवीपैट गोदाम का मासिक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने वहां स्थापित सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जांच करते हुये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान सभी सीसीटीवी कैमरे संचालित पाये गये जो सुरक्षा और निगरानी के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












