अति प्राचीन धरोहर से खिलवाड़
नीरज यादव
आंवला, बरेली। स्थानीय तहसील के गांव रामनगर स्थित अति प्राचीन महाभारत कालीन द्रुपद का किला है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। इन्हीं में से कुछ पर्यटक अति प्राचीन पुरातत्व चीजों से छेड़छाड़ करते नजर आते हैं। किले में आकर्षण का केंद्र भीम सिला पर ऊपर चढ़कर सेल्फी लेते हैं और सोशल साइट पर अपलोड करते हैं।
पुरातत्व विभाग जगह-जगह बोर्ड लगाकर पुरातत्व विभाग की चीजों से छेड़खानी करने पर सख्त मनाई है फिर भी आए दिन कोई न कोई प्रतिदिन छेड़छाड़ करता है। इसी के तहत आकाश सक्सेना नाम का लड़का भीम शिला जिसे क्षेत्रीय लोग भगवान शिव के रूप में पूछते हैं, उसके ऊपर बैठकर पहले तो फोटो खिंचवा या फिर फेसबुक पर अपलोड कर दिया। विभागीय कार्रवाई न होने कारण शरारती तत्व का फायदा उठाते हैं। शरारती तक यहीं तक नहीं रुकते अपना नाम लिखना और कई गलत मैसेज भी आपको भीम सिलावट पर लिखी नजर आ जाएंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















