पुण्यतिथि पर याद किये गये किसानों के मसीहा टिकैत

पुण्यतिथि पर याद किये गये किसानों के मसीहा टिकैत

रूपा गोयल
बांदा। भारतीय किसान यूनियन (अरा.) के पदाधिकारियों द्वारा किसानों के मसीहा एवं भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की 12वीं पुण्यतिथि में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सिद्धांतों पर चलने का दृढ़ संकल्प लिया गया एवं भारतीय किसान यूनियन (अरा.) के प्रथम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कस्बे की गल्ला मंडी किसान भवन में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व गले लगकर संगठन के एक वर्ष सफ़लता पूर्वक पूरे होने की बधाई दी और ऐसे ही साथ मिलकर संघटन को आगे बढ़ाने का दृढ़ निश्चय किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव हरदत्त पांडेय ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि किसानों के हित में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जमीन पर उतरकर उनके अधिकारों व हक के लिए संघर्ष करेंगे और उनके लिए लड़ाई लड़ेंगे। सरकारी लगातार किसानों के हितों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं जिससे किसानों को संगठित होने की आवश्यकता है।

मंडल अध्यक्ष बलराम तिवारी, मंडल महासचिव रोहिणी गुप्ता, मंडल प्रवक्ता रबींद्र तिवारी, जिलाध्यक्ष बांदा महेंद्र त्रिपाठी, महासचिव जग प्रसाद फौजी, मीडिया प्रभारी आलोक साहू, उपाध्यक्ष करीम उल्ला, अध्यक्ष महिला मोर्चा सीता मिश्रा, संगठन मंत्री बब्बू चौरिहा, तहसील अध्यक्ष अतर्रा, सुशील चौरिहा, तहसील महासचिव अरूण पांडेय आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent