Homeबदायूंजन-जन को देश की मिट्टी से जोड़ रहा 'मेरी माटी मेरा देश’...

जन-जन को देश की मिट्टी से जोड़ रहा ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान

जन-जन को देश की मिट्टी से जोड़ रहा ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान

अंकित सक्सेना
बदायूं। आजादी अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यह कार्यक्रम आगामी 30 सितम्बर तक चलेगा। 1 से 13 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनपद स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन 20 अक्टूबर को ऑडिटोरियम में किया जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव भारत की आजादी के 75 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक पुनीत माटी-वन्दनोत्सव है जिसमें हम सभी के लिए अपनी विराट सांस्कृतिक विरासत से रूप से रुबरू होने, उसकी भव्यता पर गर्व करने और ऐसे गर्वजनित रस में डूबकर उत्सवमय आनन्द लेने का स्वर्णिम अवसर है। मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक ग्राम की महिला मंगलदल, युवक मंगल दल/ऑगनबाड़ी कार्यकत्री ग्राम पंचायत के सदस्य आदि अन्य उत्साही स्वयंसेवी ग्रामीणजन के साथ जुलूस निकालकर गांव के प्रत्येक घर से मुट्ठीभर मिट्टी अथवा चुटकी भर अक्षत (चावल) प्राप्त करेंगे। 1 से 13 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ब्लॉक स्तर से अमृत कलश को जिला मुख्यालय पर सम्मान के साथ डायट स्थित ऑडिटोरियम में लाया जाएगा। जनपद स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन 20 अक्टूबर को ऑडिटोरियम में किया जाएगा। 26 अक्टूबर को अमृत कलशो को ससम्मान लखनऊ पहुंचाया जाएगा। 27 अक्टूबर लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, 30 अक्टूबर को इन अमृत कलशो को लखनऊ से दिल्ली भेजा जाएगा। कार्यक्रम में अनुज कुमार मंडल अध्यक्ष, प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव सहित गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया।

बिल्सी तहसील के कनगंवा गुगौआ की ग्राम अदालत स्थगित
बदायूं। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी रामकिशोर ने बताया कि चकबन्दी प्रकियाधीन ग्रामों में माह सितम्बर 2023 में ग्राम अदालतों के आयोजन हेतु निर्गत कार्यक्रम के अनुसार 22 सितम्बर को ग्राम कनगंवा गुगौआ तहसील बिल्सी में ग्राम अदालत आयोजित करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। उन्होंने बताया कि 22 सितम्बर तक जिला बार एसोशिएशन बदायूँ का कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव होने के कारण ग्राम-कनगंवा गुगौआ, तहसील बिल्सी में 22 सितम्बर को ग्राम अदालत का निर्धारित कार्यक्रम स्थगित किया जाता हैं। अग्रिम सूचना बाद में निर्गत की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read