HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS : शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS : शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन

जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में खंड शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह के नेतृत्व में शिक्षा चौपाल का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय इस्मैला शीतल प्रसाद पर हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. सीबी पाल (पूर्व प्राचार्य कुटीर महाविद्यालय चक्के) ने किया। सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं को भारी तादाद में आए हुए अभिभावकों को बताया गया एवं कुछ अभिभावकों से समीक्षात्मक फीडबैक भी लिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी जलालपुर द्वारा अभिभावक प्रदीप शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष संगीता को माला पहनाकर सम्मानित किया गया व अध्यक्ष द्वारा कुछ निपुण बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर एआरपी डॉ गिरीश सिंह, राय साहब शर्मा, अनिल गुप्ता, देवेंद्र दुबे, मो. इमरान सर (नोडल शिक्षक संकुल) असबरनपुर, धर्मेंद्र सिंह, लालता प्रसाद, दिलीप सिंह, सुजीत कुमार, अमित सेठ, विनोद सरोज आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन कवलधारी (नोडल शिक्षण संकुल हरिपुर) धर्मेंद्र सिंह व अरविंद मौर्य ने संयुक्त रूप किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष श्रीवास्तव ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read